बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

नौ विभागों की टीमों ने लिया हिस्सा, चिकित्सा विभाग दूसरे और लेखा विभाग तीसरे स्थान पर रहा; दीप प्रज्ज्वलन से दिया समावेशिता का संदेश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत 12 अक्टूबर को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता और भ्रष्टाचार के प्रति सतर्कता की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह, दिव्यांग कर्मचारी एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक नन्द कुमार राजू, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक प्रतिभा कुमारी तथा कार्यालय अधीक्षक यासमीन फातिमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस पहल के माध्यम से कार्यस्थल पर समावेशिता, समान अवसर और सहभागिता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में बरेका के नौ विभागों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी शामिल थे, जबकि दर्शकों सहित कुल 60 कर्मचारियों की सहभागिता रही।

छह चरणों में आयोजित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्टोर विभाग ने प्रथम, चिकित्सा विभाग ने द्वितीय और लेखा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दर्शक दीर्घा में मौजूद टेक्नीशियन बाबू राज पटेल और सीनियर फार्मासिस्ट शिवेंद्र नवल ने भी प्रश्नों के सही उत्तर देकर सराहना हासिल की। मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

उन्होंने दैनिक कार्यों में नियमों के पालन, निष्पक्ष निर्णय और सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां कर्मचारियों में जवाबदेही, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य सतर्कता निरीक्षक सुधीर कुमार जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुकदमे दर्ज; ड्रोन से भी की गई निगरानी   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल…

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पद पर मनोनयन, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी बधाई   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन के विस्तार और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    बरेका में सतर्कता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता, स्टोर विभाग ने मारी बाजी

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    काशी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123.873 किलो प्रतिबंधित मांझा बरामद

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    कन्हैया लाल केसरी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा में मिली नई जिम्मेदारी

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    मिशन शक्ति-6 के पहले दिन स्कूलों में जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    बाढ़ के बाद गंगा की स्वच्छता में जुटे नमामि गंगे के स्वयंसेवक

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

    सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बने योगेश सिंह, गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत