विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने केदारनाथ सिंह के समर्थन में झोंकी ताकत

पुराना रामनगर और गोलाघाट में चला जनसंपर्क अभियान, मतदान प्रक्रिया के नियमों की भी दी जानकारी

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अभियान के दौरान विधायक ने पुराना रामनगर और गोलाघाट में घर-घर पहुंचकर सैकड़ों मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनसे संवाद स्थापित कर निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

 

जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पुराना रामनगर से हुई, जहां विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने गोलाघाट क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और स्नातक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक ने मतदान प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी साझा कीं।

 

उन्होंने मतदाताओं से विशेष रूप से अपील की कि मतदान केंद्र पर उपलब्ध कराई जाने वाली निर्धारित पेन का ही इस्तेमाल करें और अपने साथ कोई अन्य पेन न ले जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत का विशेष महत्व है और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से ही निर्वाचन प्रक्रिया मजबूत होती है।

 

घर-घर पहुंचकर किए गए इस जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। अभियान में संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, रितेश राय, मनोज यादव, जितेंद्र सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, उदय बिहारी, गोविंद मौर्य, स्वास्तिक श्रीवास्तव और सोनू सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    उमरहां प्राथमिक विद्यालय में वितरण समारोह आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन केसरवानी ने बच्चों को किया प्रोत्साहित   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से स्कूली बच्चों को…

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    स्वेटर और टोपी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव