आचार्य रत्नेशाचार्य जी महाराज करेंगे कथा प्रवचन, 29 अक्टूबर को समापन और 30 अक्टूबर को होगा गया भोज
रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के पियरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं गया भोज कार्यक्रम से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बाबा विश्वनाथ एवं माता अन्नपूर्णा की कृपा से आयोजित कथा का शुभारंभ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को हुआ। शनिवार, 24 अक्टूबर को कथा के दूसरे दिन आचार्य रत्नेशाचार्य जी महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए श्रद्धालु जुटेंगे। कथा प्रतिदिन शाम चार बजे से रात आठ बजे तक आयोजित की जा रही है।
इसका समापन गुरुवार, 29 अक्टूबर को होगा, जबकि शुक्रवार, 30 अक्टूबर को गया भोज का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम ग्राम एवं पोस्ट पियरी, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी में आयोजित हो रहा है।
आयोजन के स्वागताकांक्षी सतीश सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, अनुज सिंह, मनोज सिंह, गुलाब सिंह, कल्लू सिंह, बीनू सिंह, सूरज सिंह एवं अंकित सिंह हैं। दर्शनाभिलाषी प्रशांत सिंह एवं यश सिंह हैं। वहीं, बनवारी सिंह, अनिल सिंह और संतोष सिंह ने श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।





