राष्ट्रीय क्रिकेट में चमकीं आन्या उपाध्याय, अंडर-17 विजेता टीम की बनीं कप्तान

CBSE राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद SGFI के लिए हुआ चयन, विद्यालय परिवार ने दी बधाई

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। LHK Study Centre School, Varanasi की कक्षा 12 (कॉमर्स) की छात्रा आन्या उपाध्याय ने राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और वाराणसी का गौरव बढ़ाया है। CBSE की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की विजेता टीम की कप्तान के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के बाद उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

आन्या की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को मेहनत, अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। इस सफलता में उनके पिता पंकज कुमार उपाध्याय के सहयोग और मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने लगातार आन्या का उत्साह बढ़ाया और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के कोच हंसराज पाल, खेल विभाग, प्रधानाचार्य अमित कुमार श्रीवास्तव और प्रबंधक श्रीनिवास सिंह ने आन्या को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आन्या SGFI प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगी।

आन्या की यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। LHK Study Centre School परिवार ने आन्या और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    होटल जियॉन में आयोजित समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 15 नवंबर को गणेश मंडपम में होने वाले विशाल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी।…

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार का वर्णन, संत दास जी महाराज ने दिया अहंकार त्यागने का संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के 101 युवा पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, भक्ति गीतों से गूंजा सोनबरसा

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    मारपीट और धमकी के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    सन वैली पब्लिक स्कूल में माता की चौकी, विधायक त्रिभुवन राम हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. सुरेश सिंह गौतम को दी श्रद्धांजलि