नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

15 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश, दिव्यांगजनों की सुविधाओं और परिसर के सौंदर्यीकरण पर दिया जोर

 

 

रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नदेसर में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बॉक्स क्रिकेट टर्फ, पिकल बॉल कोर्ट और रिक्रिएशनल एरीना सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को सभी निर्माण कार्य 15 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि स्पोर्ट्स एरीना का निर्माण दिव्यांगजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कराया जाए। उन्होंने बच्चों के शारीरिक विकास एवं कुशलक्षेम के लिए विशेष संसाधन विकसित करने तथा परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए हॉर्टिकल्चर संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

नगर आयुक्त ने बच्चों के लिए स्केटिंग एरीना विकसित करने, स्केटिंग क्लास की व्यवस्था करने तथा मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए सिंथेटिक ईपीडीएम ट्रैक बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।

 

नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि स्पोर्ट्स एरीना का उपयोग नागरिकों, बच्चों और खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त, मुख्य महाप्रबंधक, वाराणसी स्मार्ट सिटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    विशेष अभियान 6.0 के तहत विद्यार्थियों को बताए इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभाव, सुरक्षित निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण के तरीके     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विशेष अभियान 6.0…

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    सब हेडिंग: मतगणना पर्यवेक्षक को हटाने की मांग पर पहड़िया मंडी के बाहर हंगामा, चौथे राउंड में सपा प्रत्याशी 7,195 मतों से आगे; अंतिम परिणाम घोषित होने तक मतगणना रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    आरसीयूएसवीएम स्कूल में ई-कचरा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स एरीना का किया स्थलीय निरीक्षण

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्तदान महाअभियान

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली लाजो सरोज सम्मानित

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री

    मार्कण्डेय महादेव धाम में नौ जोड़ों को वितरित की गई विवाह सामग्री