एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की सक्रिय कार्यशैली से कानून-व्यवस्था मजबूत, पुलिस और आम जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। कमिश्नरेट के गोमती जोन में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए एडीसीपी नृपेंद्र कुमार लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पदभार संभालने के बाद से ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर दिया है। क्षेत्र में किसी भी बड़ी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर वे स्वयं मोर्चा संभालते हैं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हैं।
उनकी निगरानी में अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ आम नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर वे संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देते हैं। वहीं, लंबित विवेचनाओं को लेकर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया है।
थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश देते हुए लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की हिदायत दी जा रही है। उनकी सक्रियता, अनुशासन और संवेदनशील कार्यशैली से गोमती जोन में बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा मिल रहा है तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं समन्वय मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।




