बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

ढाई किमी सड़क पर नहीं हुआ सुधार, पैदल चलना भी हुआ दूभर

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

बरसठी  (जौनपुर)| खुआवा-लालपुर मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए आवाज उठाने और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बावजूद जिम्मेदारों ने अब तक कोई पहल नहीं की। दो दिनों से चक्रवाती मौसम के प्रभाव के बीच शुक्रवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश ने सड़क की हालत और खराब कर दी। पूरी सड़क कीचड़ से सन गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

 

दो दशक पूर्व मरम्मत हुई करीब ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग से खुआवा और आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क की बदहाली के कारण बाइक और साइकिल सवारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कीचड़ में वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। पैदल राहगीरों को भी संभलकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है।

 

ग्रामीण रवि सिंह, योगेश त्रिपाठी, शशिकांत शुक्ला, संजय मौर्य, अजित शुक्ला, बृजेश पांडेय, राजेश सिंह, भाष्कर मौर्य, लवकुश दुबे, अंबुज सिंह और राहुल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर पहले भी आवाज उठाई गई और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हल्की बारिश भी होने से हर बार यही स्थिति पैदा होती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    मछलीशहर जिले का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष, मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति के गठन में…

    शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, ढाई घंटे तक चला समझाने का दौर

    प्रेमी के गांव पहुंचकर उठाया कदम, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरी; मेडिकल परीक्षण के लिए भेजी गई     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय सिकरारा (जौनपुर)। प्रेम संबंध और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    भदोही की सियासत में अमित सिंह प्रिंस की बढ़ती धमक, सामाजिक सरोकारों से बना रहे अलग पहचान

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा