चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार कर रही थी तलाश, युवती के घर लौटने पर परिजनों ने जताया आभार

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

वाराणसी। थाना राजातालाब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार दिनों से लापता 19 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने से परिवार में राहत का माहौल है। परिजनों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 26 अक्टूबर 2026 को युवती के परिजनों ने थाना राजातालाब में लिखित शिकायत देकर बताया था कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 034/2026 के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी। उसकी सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की गई और लगातार खोजबीन की जा रही थी।

 

इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम को सफलता मिली और गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, चौकी प्रभारी मातलदेई एवं कांस्टेबल देवानन्द, थाना राजातालाब, वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि, सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला और युवक के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस     रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया…

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की सक्रिय कार्यशैली से कानून-व्यवस्था मजबूत, पुलिस और आम जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। कमिश्नरेट के गोमती जोन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता

    स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता

    चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

    चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला