शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के निधन पर दी श्रद्धांजलि, सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला और युवक के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

 

 

रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विभिन्न शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत जिला पंचायत सदस्य एवं काशी विद्यापीठ क्षेत्र के राजेश यादव के श्रीगोवर्धन स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही परिजनों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

 

इसके पश्चात विधायक ग्राम सभा रमसीपुर निवासी सतीश उपाध्याय के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में उनकी भाभी एवं भतीजे की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

 

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, युवा मंच जिलाध्यक्ष मानस सिंह, श्यामबली, विनोद, कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, आदर्श पटेल, राजबली सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की सक्रिय कार्यशैली से कानून-व्यवस्था मजबूत, पुलिस और आम जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। कमिश्नरेट के गोमती जोन में…

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, वीआईपी सुरक्षा से लेकर यातायात और भीड़ नियंत्रण तक की तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    बारिश ने मार्ग की बढ़ाई दुश्वारी, कीचड़ से आवागमन मुश्किल

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, व्यक्त की संवेदना

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    गोमती जोन में अपराधियों पर सख्ती, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में सुरक्षा का कड़ा पहरा

    स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता

    स्कूल जाने के लिए घर से निकली किशोरी लापता