महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और समाज सुधारकों के योगदान से परिचित कराने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट ने सराहनीय पहल की है। संस्था की ओर से ‘हमारे आदर्श’ श्रृंखला के तहत चौबेपुर क्षेत्र के तीन विद्यालयों की कक्षाओं में 50 महान विभूतियों के चित्रों वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता बढ़ाना है।

 

इस अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय पलकहा तथा रघुवंश इंटर कॉलेज धौरहरा को शामिल किया गया है। विद्यालयों की कक्षाओं में लगाए गए चित्रों में स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के साथ-साथ तत्कालीन समाज सुधारकों को भी स्थान दिया गया है।

 

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि कक्षाओं में महापुरुषों के चित्र लगे होने से बच्चों को उनके जीवन और योगदान के बारे में जानने की प्रेरणा मिलेगी। पोस्टरों पर प्रत्येक महान विभूति का नाम, जन्मतिथि और पुण्यतिथि भी अंकित की गई है। इससे संबंधित अवसरों पर शिक्षक विद्यार्थियों को उन महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकेंगे।

 

उन्होंने बताया कि संस्था की योजना चालू शैक्षणिक सत्र में कुल 14 विद्यालयों में इस तरह के पोस्टर लगाने की है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को देश के गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से परिचित कराया जा सके।

 

इस सामाजिक एवं शैक्षिक पहल को सफल बनाने में प्रदीप सिंह, अमर बहादुर, विनोद यादव सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    राम शकल पटेल ने भगवा झंडा दिखाकर वाहनों को किया रवाना, जय श्रीराम और भारत माता के नारों से गूंजा कछवांरोड बाजार     रिपोर्ट: विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी