35वें विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया शुभारंभ
रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
फूलपुर (वाराणसी)। स्वर्गीय पशुपतिनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर अभ्युदय सेवा समिति की ओर से अनमोल पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल, फूलपुर में 35वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। इस अवसर पर 32 युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
आयोजन के दौरान रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया गया। शिविर में डॉ. रंगनाथ दुबे, डॉ. संगीता दुबे, दिलीप दुबे, अनुराग सिंह, सुनील पाल, सिंटू पांडेय, अमिताभ दुबे, रविंद्र मिश्रा, अधिवक्ता राहुल सोनी, अरविंद सिंह एवं धीरज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में आयोजित यह शिविर सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। अभ्युदय सेवा समिति लगातार रक्तदान शिविरों के जरिए जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही है।




