अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद कर पेश कर रहे मानवता की अनूठी मिसाल
रिपोर्ट : विवेक राय
वाराणसी। भोजपुरी संगीत जगत में अपनी आवाज से पहचान बनाने वाले प्लेबैक सिंगर विनय पाण्डेय शानू समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर वह जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी सहायता करने का प्रयास करते हैं। वह अनाथ आश्रमों और वृद्धाश्रमों में जाकर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ उनका हालचाल भी लेते हैं।
इतना ही नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें सकारात्मक रहने की प्रेरणा देते हैं। इसके अतिरिक्त झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच भोजन वितरित कर उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करते हैं। विनय पाण्डेय शानू का मानना है कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
उनकी यह पहल साबित करती है कि किसी कलाकार की वास्तविक पहचान केवल उसकी लोकप्रियता और कला तक सीमित नहीं होती, बल्कि समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता, सेवा भावना और मानवीय समर्पण भी उसे विशिष्ट बनाते हैं। उनके इस सराहनीय प्रयास की समाज के विभिन्न वर्गों में प्रशंसा हो रही है।




