उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज स्थित ढेरही में उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया से रूबरू कराने के लिए विशेष स्पेस दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में मिनी प्लेनेटोरियम स्थापित कर बच्चों को ब्रह्मांड की अनोखी दुनिया की सैर कराई गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चंद्रप्रकाश सिंह ने किया। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इंडिया डोम प्लेनेटोरियम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, विभिन्न ग्रहों, तारों और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान अभियानों के बारे में रोचक जानकारियां दी गईं।

 

विद्यालय परिसर में लगाए गए विशेष इन्फ्लेटेबल डोम के अंदर 360 डिग्री इमर्सिव तकनीक के माध्यम से बच्चों ने ब्रह्मांड का अद्भुत और रोमांचक अनुभव किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने संवादात्मक सत्रों के जरिए चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 जैसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अभियानों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान को समझने और नई जानकारियां हासिल करने की उत्सुकता बढ़ाई।

 

विद्यालय के प्रबंधक चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा विकसित करना है, ताकि वे किताबी ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक को भी व्यावहारिक रूप से समझ सकें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मीनाक्षी, शिक्षक रामनवल यादव, आनंद चौबे, मुस्कान सिंह, दीप शिखा यादव, नवीन पांडे सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद कर पेश कर रहे मानवता की अनूठी मिसाल     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भोजपुरी संगीत जगत में अपनी आवाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत