अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

विश्व कुराश चैंपियनशिप में प्रीति पटेल ने हासिल की शानदार सफलता, वाराणसी लौटने पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार अभिनंदन

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली वाराणसी की बेटी प्रीति पटेल ने विश्व कुराश चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। कजाकिस्तान में 4 से 9 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। बुधवार को भारत लौटने पर उनके गृह जनपद में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर भरथरा गांव की निवासी प्रीति पटेल के सम्मान में कोरौता चौराहे पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर, अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

 

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रीति पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने गांव और परिवार, बल्कि पूरे काशी और जनपद वाराणसी का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने प्रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी देश के लिए पदक जीतने की उम्मीद जताई।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, भाजपा नेता उमाशंकर पटेल, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, सोशल मीडिया जिला संयोजक ओमप्रकाश पटेल, कोच अजित पटेल, अजय पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ग्लोबल कायस्थ कमेटी का भव्य आयोजन, कवि सम्मेलन और जटायु मोक्ष पर आधारित नृत्य नाटिका ने मोहा मन     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर…

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    29 वर्षीय अंकित तिवारी की दर्दनाक हादसे में गई जान, गांव में पसरा मातम     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ