संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

मछलीशहर ब्लॉक से ताजुद्दीनपुर तक निकाली गई जागरूकता रैली, नागरिकों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

 

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

मछलीशहर (जौनपुर)। भारतीय संविधान के मूल आदर्शों, प्रस्तावना और नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड मछलीशहर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली। ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यह रैली ताजुद्दीनपुर तक पहुंची। इस दौरान लोगों को संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए उसके मूल सिद्धांतों की रक्षा करने का संदेश दिया गया।

 

रैली के माध्यम से आम नागरिकों को संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों की जानकारी दी गई। साथ ही देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की अपील की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

 

यह जागरूकता अभियान खंड विकास अधिकारी अंजलि भारती के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें पंचायत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा विकासखंड के समस्त सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली में शामिल कर्मचारियों ने संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुशील उपाध्याय एवं इंद्रजीत पाल के साथ ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र पाल, पवन गौतम, हसन अली, अखिलेश कुमार, लालमणि गौतम और साह अहमद सहित सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना की भी विशेष उपस्थिति रही।

 

रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय संविधान केवल अधिकारों का कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र की एकता का आधार है। इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा हैं। इन मूल्यों का संरक्षण करना केवल शासन-प्रशासन ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। जागरूक नागरिक ही संविधान की गरिमा और लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित कर सकते हैं।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    ऑटो में बांधकर बनाया बंधक, एक आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी की घटना…

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    मछलीशहर जिले का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष, मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति के गठन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान