भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

ग्लोबल कायस्थ कमेटी का भव्य आयोजन, कवि सम्मेलन और जटायु मोक्ष पर आधारित नृत्य नाटिका ने मोहा मन

 

 

रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में ग्लोबल कायस्थ कमेटी की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन, भजन, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। दूरदर्शन कलाकार अमित श्रीवास्तव की जटायु मोक्ष एवं सद्गति पर आधारित भावपूर्ण नृत्य नाटिका कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

 

पूजनोत्सव के अवसर पर मंदिर में विराजमान भगवान श्री चित्रगुप्त के साथ भगवान लक्ष्मी-नारायण, गणेश जी, संकटमोचन हनुमान जी, श्रीराम दरबार, मां दुर्गा, गौरा-पार्वती, राधा-कृष्ण, भगवान कार्तिकेय, मां अन्नपूर्णा एवं नर्मदेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन आचार्य बलराम तिवारी ने संपन्न कराया। मंदिर को फूलों, मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान चित्रगुप्त के चरणों में पुष्प अर्पित कर समाज और देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। नवनिर्वाचित वाराणसी स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा भी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच आयोजन में पहुंचे। आयोजक मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया।

 

मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मानसी श्रीवास्तव की भजन प्रस्तुति से हुआ। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद अजय कुमार श्रीवास्तव ‘चकाचौंध ज्ञानपुरी’ के संयोजन में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

कवि सम्मेलन में पूनम श्रीवास्तव, विभा शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव और टोपी सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और पूरा वातावरण साहित्यिक एवं भक्तिमय रंग में रंग गया।

 

नगर निगम वाराणसी के ब्रांड एंबेसडर अमित श्रीवास्तव ने गंगा स्वच्छता और भगवान श्रीराम द्वारा जटायु को सद्गति प्रदान किए जाने के प्रसंग पर आधारित भाव नृत्य एवं नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक प्रसंग के माध्यम से भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल कायस्थ कमेटी उत्तर प्रदेश के संस्थापक शशिकांत श्रीवास्तव ने किया। आयोजक मंडल की ओर से दीपेंद्र श्रीवास्तव एवं राजेश श्रीवास्तव ‘गुड्डू’ ने भी मंच संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर मनीष वर्मा, अक्षत वर्मा, शशि श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, रेखा वर्मा, उमेश श्रीवास्तव, ऊषा जैन, प्रवीण सहाय, ज्योति श्रीवास्तव, फूलचंद, बबलू, डॉ. अरविंद किशोर राय, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. अजीत प्रकाश, अर्पित श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, योगेश गिरि, ओमशंकर श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एवं मनोज श्रीवास्तव सहित ग्लोबल कायस्थ कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक शशिकांत श्रीवास्तव ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, कवियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों वाराणसी नगर निगम को मिला सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने जताई खुशी; सफाई मित्रों और काशीवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया उपलब्धि का…

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    29 वर्षीय अंकित तिवारी की दर्दनाक हादसे में गई जान, गांव में पसरा मातम     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान