स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों वाराणसी नगर निगम को मिला सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने जताई खुशी; सफाई मित्रों और काशीवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया उपलब्धि का श्रेय

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में वाराणसी नगर निगम ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से काशी की स्वच्छता और माँ गंगा के संरक्षण के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। नगर निगम वाराणसी के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं नमामि गंगे के गंगा स्वयंसेवक राजेश शुक्ला ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे काशी परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

 

राजेश शुक्ला ने कहा कि यह सम्मान माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के करकमलों से प्राप्त होना वाराणसी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा, महापौर श्री अशोक कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल के निर्देशन को दिया। साथ ही नगर निगम के कर्मठ सफाई मित्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जागरूक काशीवासियों के निरंतर सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

 

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि काशी को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की पहचान है। इससे माँ गंगा की निर्मलता, घाटों की स्वच्छता और शहर के पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से वाराणसी भविष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ग्लोबल कायस्थ कमेटी का भव्य आयोजन, कवि सम्मेलन और जटायु मोक्ष पर आधारित नृत्य नाटिका ने मोहा मन     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर…

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    29 वर्षीय अंकित तिवारी की दर्दनाक हादसे में गई जान, गांव में पसरा मातम     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान