जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को चेतावनी, बेहतर कार्यप्रणाली और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर रहेगा जोर

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण और कानून-व्यवस्था ही थानाध्यक्षों के मूल्यांकन का प्रमुख आधार होंगे। IGRS रैंकिंग में प्रदेश के अंतिम 10 थानों में शामिल होने पर बड़ागांव के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं पंकज कुमार पांडेय को बड़ागांव तथा रविकांत मलिक को सिंधौरा का थानाध्यक्ष बनाया गया।

 

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाए। लंबित विवेचनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई तथा महिला एवं बाल अपराधों में जीरो टॉलरेंस अपनाने पर जोर दिया गया।

 

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई, वांछितों की गिरफ्तारी, गैर-जमानती वारंट की शत-प्रतिशत तामीला और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। आगामी देव दीपावली, गंगा महोत्सव एवं अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए घाटों पर ड्रोन-कैमरों से निगरानी, गोताखोरों की तैनाती, फ्लोटिंग बैरियर, नावों में लाइफ जैकेट तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने, थानों में सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने और पुलिसकर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि लापरवाही और निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य के आधार पर जवाबदेही तय होगी। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    बच्छाव हादसे के पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना, हरसंभव मदद का भरोसा; प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग     रिपोर्ट विवेक राय रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया…

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों वाराणसी नगर निगम को मिला सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने जताई खुशी; सफाई मित्रों और काशीवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया उपलब्धि का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी