मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

बच्छाव हादसे के पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना, हरसंभव मदद का भरोसा; प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास उपलब्ध कराने की मांग

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव गांव में हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूम सगी बहनों की मौत के बाद बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की। मंगलवार देर रात तालाब किनारे स्थित मकान की दीवार ढहने के बाद तालाब में डूबने से आफिया (6) और फलक (4) की मौत हो गई थी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

विधायक ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दो मासूम बच्चियों की असमय मौत बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मुआवजा, आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाने की मांग की। साथ ही तालाब के किनारे रह रहे अन्य परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया। इस दौरान विधायक ने हादसे में घायल परिजनों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

विधायक के साथ प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, सचाऊ पटेल, राजकुमार वर्मा, मानस सिंह, श्याम बली पटेल, धर्मेंद्र राजपूत (चौकी प्रभारी), विनोद पटेल, अखिलेश पटेल, निलय पटेल, राकेश पटेल, बृजेश पटेल और शुभम मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

    अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को चेतावनी, बेहतर कार्यप्रणाली और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर रहेगा जोर     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार…

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों वाराणसी नगर निगम को मिला सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने जताई खुशी; सफाई मित्रों और काशीवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया उपलब्धि का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    मासूम बेटियों की मौत से गमगीन परिवार के बीच पहुंचे विधायक डॉ. सुनील पटेल

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

    जनसुनवाई में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त सख्त, बड़ागांव इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भेजे गए

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी