मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने पीड़ित परिवार का जाना हाल, अधिकारियों से फोन पर की आर्थिक सहायता एवं आवास उपलब्ध कराने की बात

 

 

रिपोर्ट विवेक राय

रोहनिया (वाराणसी)। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव गांव में हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूम सगी बहनों की मौत के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल उनके घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

 

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात तालाब किनारे स्थित मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनें आफिया और फलक तालाब में डूब गई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि दो मासूम बच्चियों की असमय मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता का प्रयास किया जाएगा।

 

इस दौरान राज्य मंत्री और पूर्व राज्य मंत्री ने फोन के माध्यम से जिलाधिकारी तथा एसडीएम सदर सहित संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता, आवास और अन्य सरकारी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही हादसे में घायल परिवार के अन्य सदस्यों का हालचाल लेकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    10-15 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, निजी अस्पताल में चल रहा घायल का उपचार     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    छत का सीमेंट उखाड़कर 10 किलोवाट का स्टेपलाइजर खोला, 25 मीटर बिजली केबल भी ले गए चोर     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गौरा उपरवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

    अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

    मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस

    मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस

    कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान