अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

वाराणसी महानगर मंत्री नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, बोले- किसानों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए करेंगे काम

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

रोहनिया (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अजीत सिंह नन्हे को भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी का महानगर मंत्री नियुक्त किया है। उनके इस मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

 

अजीत सिंह नन्हे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष के रूप में की थी। इसके बाद संगठन ने उन्हें भाजपा राजर्षि मंडल के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जिसका उन्होंने दो बार निर्वहन किया। उनकी संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए बाद में उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया।

 

पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य लक्ष्मण आचार्य के प्रतिनिधि के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। विभिन्न संगठनात्मक पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया।

 

अब किसान मोर्चा में महानगर मंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने पर अजीत सिंह नन्हे ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व और महानगर नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    10-15 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, निजी अस्पताल में चल रहा घायल का उपचार     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    छत का सीमेंट उखाड़कर 10 किलोवाट का स्टेपलाइजर खोला, 25 मीटर बिजली केबल भी ले गए चोर     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के गौरा उपरवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    बाइक विवाद में अंडा दुकानदार पर हमला, हालत गंभीर

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    किसान के नलकूप को चोरों ने बनाया निशाना, स्टेपलाइजर का तांबा और केबल पार

    अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

    अजीत सिंह नन्हे को मिली भाजपा किसान मोर्चा में बड़ी जिम्मेदारी

    मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस

    मासूम बहनों की मौत से गमगीन परिवार से मिले मंत्री, बंधाया ढांढस

    कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    छठ से पहले गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान