नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन वाराणसी की तीनों शाखाओं का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन वाराणसी की तीनों शाखाओं का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन  ||

 

वाराणसी :- नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन वाराणसी की तीनों शाखाओं की कार्यकर्ता सम्मेलन 17 जुलाई बुधवार को वाराणसी कैंट स्थित सामुदायिक केंद्र उत्तर रेलवे में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया | सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ए आई आर एफ व एन आर एम यू के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा,मुख्य वक्ता कामरेड आर के पांडेय मंडल मंत्री/लखनऊ,कामरेड एन बी सिंह मंडल मंत्री/पूर्वोत्तर रेलवे/वाराणसी मंडल,पूर्व मंडल अध्यक्ष कामरेड प्रदीप शर्मा,कामरेड राजेश सिंह के अतिरिक्त मंडलीय पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी व सैकडो़ कार्यकर्ता शामिल हुए | कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने कहा की वर्तमान में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन अपने अंतिम चरण में है हमने वर्ष 2023 में जहां ओपीएस बहाली के लिए अनेक संघर्ष किये वहीं कर्मचारियों के संघर्ष के फलस्वरूप सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए तीन सदस्यीय समिति की घोषणा करनी पडी़ |

हड़ताल के नोटिस के परिपेक्ष्य में लोकसभा चुनाओं के बीच वित्त सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति व जे सी एम स्टाफ साइड के मध्य चर्चा हुई व AIRF व JFROPS ने मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा | हाल ही में 15 जुलाई 2024 को भी चर्चा बैठक हुई व हमें सरकार से सकारात्मक रवैये के साथ इस मुद्दे के हल की संभावना बनी उन्होनें आठवें वेतन आयोग के गठन कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, एल डी सी ई ओपेन टू आल आदि तमाम विषयों पर कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा करी |

कामरेड मिश्रा ने कर्मचारियों को आह्वान करते हुए कहा है कि यूनियन की मान्यता के लिए संभावित गुप्त मतदान की तैयारियों के लिए अनेक सुझाव भी दिये कामरेड आर के पांडेय मंडल मंत्री लखनऊ ने कहा की मंडल में कार्यरत कर्मचारियों की अनेक समस्याएं लांबित है इनके समाधान में विलंब को देखते हुए 22 जुलाई 2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रचंड धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है उन्होंने कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया |

 

कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व मंडल अध्यक्ष कामरेड प्रदीप शर्मा,कामरेड राजेश सिंह , शाखा मंत्री कामरेड सुनिल सिंह,डी के सिंह तथा राजकुमार तथा युवा नेता कामरेड चंद्रशेखर यादव आदि ने संबोधित कर उन्हें आंदोलन से जुड़ने के गुण बताये | कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन के अवसर पर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री कामरेड एन बी सिंह ,बी एल डब्ल्यू मेंस यूनियन के महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने ए आई आर एफ के गौरवशाली इतिहास का जिक्र कार्यकर्ताओं के बीच किया व उन्हें यूनियन से सक्रिय रुप से जुड़ने का आह्वान किया |

 

अध्यक्षीय संबोधन के साथ सभी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एन आर एम यू से तन मन से जोड़ने का संकल्प लेकर इसे मजबूत करने का संकल्प लिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल