लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

वाराणसी मंडल के खंडमंत्री नियुक्त, प्रांतीय सहसचिव का भी संभालेंगे दायित्व; प्रदेश महामंत्री ने जारी किया नियुक्ति पत्र  

  

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  

चौबेपुर (वाराणसी)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यों के बेहतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव निवासी दिलीप गोंड को वाराणसी मंडल का खंडमंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रांतीय सहसचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह है।

 

प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, संगठन में रिक्त पदों को भरने के लिए यह निर्णय लिया गया है। गोरखपुर मंडल के पूर्व खंडमंत्री रवि अग्रवाल के त्यागपत्र देने तथा वाराणसी मंडल के खंडमंत्री सियाराम के पदोन्नत होने के बाद दोनों मंडलों में पद रिक्त हो गए थे। संगठनात्मक कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से नई नियुक्तियां की गई हैं। गोरखपुर मंडल में अश्वनी सिंह को खंडमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की गई हैं। संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर बिना स्पष्टीकरण मांगे पद से हटाया जा सकता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में शानदार फ्लैग मार्च, विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रतिभा की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय सेवापुरी (वाराणसी)। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में…

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    ढोल-नगाड़ों और छठ गीतों से गूंजा घाट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने श्रद्धालुओं के लिए की निःशुल्क चाय की व्यवस्था     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। लोक आस्था के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा