NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

प्रतापगढ़ के मूल निवासी डॉ. शुक्ल को गाजियाबाद में मिला सम्मान, वर्तमान में प्रयागराज के अशासकीय इंटर कॉलेज में हैं प्रधानाचार्य

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के निदेशक प्रो. अखिलेश मिश्र ने सम्मानित किया। गाजियाबाद प्रवास के दौरान हुई इस शिष्टाचार भेंट में निदेशक ने डॉ. शुक्ल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

 

मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के निवासी डॉ. संतोष कुमार शुक्ल वर्तमान में प्रयागराज के एक अशासकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री होने के साथ ही वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं लेखक के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं।

 

शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों के हितों और शैक्षिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए NIOS के निदेशक द्वारा किया गया सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

 

प्रतापगढ़ की माटी से निकलकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक पहचान बनाने वाले डॉ. शुक्ल की इस उपलब्धि से जनपद में हर्ष का माहौल है। उनका सम्मान शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय होने के साथ ही युवा शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

    ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित, कई दवाओं की कीमतों में 50 से 96 प्रतिशत तक की कमी; मरीजों को सालाना 3,500 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान    …

    अखिलेश ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत

    पीडीए की आवाज उठाने वाले दलों को सपा का सहयोग, बोले- सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन से मजबूत होगा लोकतंत्र     लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    खेल मैदान में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, कबड्डी और खो-खो में द इलीट इंग्लिश स्कूल का दबदबा    

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    उमरहां में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ के खिलाफ मुकदमा

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, टैगोर हाउस ने मारी बाजी

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    बाल दिवस पर खेल उत्सव, 100 बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

    स्काउट-गाइड शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर