गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने किया मां गंगा का पूजन, श्रद्धालुओं को दी पर्व की शुभकामनाएं

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

रोहनिया (वाराणसी)। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर स्थित अपना घर गंगा घाट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से छठ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के बीच आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने विशेष रूप से सहभागिता की।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व हमारी समृद्ध लोक परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।

 

कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, महामंत्री अजय वर्मा, कमलेश पाल, राकेश जायसवाल, राम सिंह यादव, आकाश प्रजापति, गुड्डू पटेल, शुभम गुप्ता तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पटेल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    गंगा-गोमती संगम से ग्रामीण सरोवरों तक दिखी भक्ति की छटा, संतान की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में शानदार फ्लैग मार्च, विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रतिभा की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय सेवापुरी (वाराणसी)। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    गंगा तट पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने मनाया छठ महापर्व

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दमखम, विधायक त्रिभुवन राम ने बढ़ाया उत्साह

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    लेखपाल संघ में दिलीप गोंड का बढ़ा कद, मिली दोहरी जिम्मेदारी  

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    छित्तमपुर अमृत सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था और उल्लास के साथ दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित

    NIOS निदेशक ने शिक्षाविद् डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को किया सम्मानित