देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

नमामि गंगे और नगर निगम ने संभाली स्वच्छता की कमान, श्रद्धालुओं, नाविकों और दुकानदारों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए किया जागरूक

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। देव दीपावली पर्व को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल की है। इसी क्रम में शनिवार को गंगा के सभी घाटों पर निर्धारित स्थानों पर कूड़ेदान पुनः स्थापित किए गए।

 

नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध घाट, प्रयाग घाट और शीतला घाट सहित विभिन्न घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहितों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और नाविकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सभी से अपील की गई कि पूजा-पाठ और दीपदान के बाद बची सामग्री को गंगा या घाटों पर न फेंकें, बल्कि निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें।

 

राजेश शुक्ला ने बताया कि बाढ़ के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर रखे कूड़ेदानों को हटा लिया जाता है। जलस्तर सामान्य होने के बाद उन्हें दोबारा व्यवस्थित स्थानों पर स्थापित किया जाता है। देव दीपावली के मद्देनजर इस व्यवस्था को फिर से सक्रिय कर दिया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मौजूदगी के बीच घाटों की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम और नमामि गंगे का उद्देश्य केवल घाटों की सफाई करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार बनाना भी है। इसके लिए स्वयंसेवकों ने घाटों पर सफाई अभियान चलाने के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

 

देव दीपावली के दौरान घाटों पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सीवर ओवरफ्लो, जलभराव, पाइपलाइन लीकेज और अतिक्रमण जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान की भी योजना बनाई गई है। नगर निगम प्रशासन का प्रयास है कि पर्व के दौरान काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित घाटों का अनुभव मिले।

 

अभियान के दौरान नगर निगम के कर्मचारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अधिकारियों और अभियान से जुड़े लोगों ने नागरिकों से अपील की कि देव दीपावली की भव्यता के साथ काशी की स्वच्छता और गंगा की निर्मलता बनाए रखना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    नमो घाट पर आयोजित भव्य समारोह में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम, संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित काशी गंगा महोत्सव…

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    सिंगापुर के पर्यटक का नकदी और विदेशी मुद्रा से भरा बैग ए-1 कोच में छूटा था, आरपीएफ की सतर्कता से सुरक्षित मिला     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    देव दीपावली से पहले घाटों पर स्वच्छता अभियान तेज, नगर निगम ने लगाए कूड़ेदान

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    काशी गंगा महोत्सव में दिखी काशी की सांस्कृतिक विरासत की झलक

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    वंदे भारत एक्सप्रेस में मिला 3.44 लाख का बैग, रेलवे ने लौटाया

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ का शानदार प्रदर्शन, चार पदक पर जमाया कब्जा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    पांच महीने का किराया मांगने पर मकान मालिक का सिर फोड़ा

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव

    भव्य श्रृंगार से सजेगा बाबा मार्कण्डेय महादेव का दरबार, आज मनेगा 84वां वार्षिक महोत्सव