चौबेपुर से वाराणसी जा रहा था ऑटो, सभी घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर ( वाराणसी)। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शाहपुर गांव के समीप शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ऑटो चौबेपुर से सवारियां लेकर वाराणसी शहर की ओर जा रहा था। शाहपुर गांव के पास अचानक पलटने से उसमें सवार बनकट गांव निवासी नूरजहां (32) और लालजी (38) समेत पांच लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।




