उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में वीआईपी सुरक्षा, निर्धारित रूट, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, यातायात संचालन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों पर चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय से पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने तथा अपने दायित्वों की स्पष्ट जानकारी रखने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने वीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, प्रवेश द्वारों पर सघन जांच, महिला आगंतुकों की जांच महिला पुलिसकर्मियों से कराने तथा ड्रोन, सीसीटीवी और रूफटॉप निगरानी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा।

 

इसके अलावा होटल, गेस्ट हाउस और अन्य ठहरने वाले स्थानों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्जन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और किसी भी तरह की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की हिदायत दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    चौबेपुर से वाराणसी जा रहा था ऑटो, सभी घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर ( वाराणसी)। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर…

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    पिता ने लंका थाना क्षेत्र के निवासी युवक पर बेटी को साथ ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही तलाश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

    सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट