सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

घर में घुसकर हमला और तोड़फोड़ का आरोप, 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। छित्तमपुर गांव में जमीन की मेड़बंदी और सीमांकन के पत्थर उखाड़ने को लेकर विवाद गहरा गया। विरोध करने पर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट, छेड़खानी और घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वादी अजीत सिंह यादव के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर छह फरवरी 2019 को राजस्व निरीक्षक चौबेपुर कला ने सीमांकन आख्या और फील्ड बुक प्रस्तुत की थी, जिसे 12 सितंबर 2019 को न्यायालय ने पुष्ट किया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर हाईकोर्ट में सिविल मिसलेनियस रिट याचिका संख्या 5530/22 दाखिल की गई।

 

इसके बाद 16 अप्रैल 2022 को राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में मेड़बंदी कराकर सीमांकन के पत्थर गड़वाए गए थे। आरोप है कि 23 नवंबर 2026 की शाम करीब चार बजे मनोज कुमार सिंह प्रधानपति के प्रभाव में संतोष यादव, योगेश यादव, राजकुमार, शिवकुमार, वसंत उर्फ राजेश, अनिल यादव उर्फ राकेश, रोहित यादव, अमरावती देवी, चंदकला, गुंजा देवी और रंजना सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीमांकन के पत्थर उखाड़कर फेंक दिए और मेड़ काटकर खेत में मिलाने लगे। इसका विरोध करने पर प्रार्थी की भाभी राजमती देवी पर लाठी-डंडे, फावड़े और अवैध कट्टे से हमला करने का आरोप है।

 

शिकायत के मुताबिक, महिला को दांत से काटकर घायल किया गया। जान बचाने के लिए घर में भागने पर आरोपित ईंट-पत्थर चलाते हुए घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। घर के सामान में तोड़फोड़ करने और महिला के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने परिवार को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने की बात भी कही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अजीत सिंह यादव की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भारत के उपराष्ट्रपति…

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    चौबेपुर से वाराणसी जा रहा था ऑटो, सभी घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के बाद मिली छुट्टी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर ( वाराणसी)। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    शाहपुर के पास सवारियों से भरा ऑटो पलटा, पांच घायल

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    युवती के लापता होने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    मोहित अग्रवाल के कार्यकाल में वाराणसी पुलिसिंग में आए कई बड़े बदलाव

    सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट

    सीमांकन के पत्थर उखाड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट