रिटायर्ड एन.टी.पी.सी मैनेजर के घर हुई नकबजनी का सफल अनावरण, थाना शिवपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार

कब्जे से चोरी गयी लाइसेन्सी रिवाल्वर व 16 कारतूस, आभूषण, सोने-चांदी के बर्तन, देवी-देवताओं की तांबे व पीतल की मूर्तियां व अन्य घरेलू सामान के साथ घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सहायता से थाना शिवपुर पुलिस द्वारा रिटायर्ड एनटीपीसी मैनेजर मुसाफिर दुबे के घर हुई नकबजनी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 482/ 23 धारा 457,380 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्तगण

1. प्रमोद तिवारी उर्फ सिन्टू पुत्र रामचन्द्र तिवारी निवासी करोमा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी, 2. छोटू उर्फ छोटे पुत्र विजय कुमार निवासी औसानपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी व 3. विकास कुमार पुत्र बचाऊ राम निवासी औसानपुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को आज दिनांक 01.11.2023 को हरहुआ थाना बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशानदेही पर चोरी गयी एक अदद लाइसेन्सी रिवाल्वर मय 16 अदद कारतूस, पीली व सफेद धातु के आभूषण, चॉदी के बर्तन, देवी-देवताओं की तांबे व पीतल की मूर्तिया व अन्य घरेलू सामान के साथ घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा को बरामद कर थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय द्वारा 25000/- रू०पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी,उ0नि0 अमित यादव,उ0नि0 अरविन्द वर्मा,हे0का0 संतोष कुमार सिंह,का० बालमुकुन्द मौर्या,का0 ज्ञानेन्द्र यादव,का० भावेश मिश्रा,आरक्षी चालक दीपक चौहान,म0का0 किरन पासवान थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार…

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    90वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लिया गया संकल्प, “सड़क से संसद तक” चलेगा सम्मान दिलाने का अभियान   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। प्रख्यात इतिहासकार, पुरातत्ववेत्ता एवं राष्ट्रचिंतक डॉ. काशी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से दिया गया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं वेदांत पंडित धर्मराज चौबे का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर पुलिस का व्यापक अभियान, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई में 75 वारंटी और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा