पूरी भव्यता और धार्मिक विधि से अर्पित हुआ संकट मोचन मंदिर दरबार में स्वर्ण मुकुट, राम काज करीबे को आतुर नारों से गुंजायमान हुआ माहौल

राम काज करीबे को आतुर नारों से गुंजायमान हुआ माहौल 

 

वाराणसी:- धर्म की नगरी काशी अपने अनूठे कार्यों के लिए जानी जाती है काशी जिसको अपना लेती है तो उसके लिए कुछ भी कर सकती है ऐसा ही हुआ आज जब काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मीडिया रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर अरविंद सिंह के नेतृत्व में काशी के मूर्धन्य विद्वान प्रोफेसर रामचंद्र पांडे के नेतृत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने पवित्र मंत्रोचार के साथ संकटमोचन मंदिर के राम दरबार में स्वर्ण मुकुट को अर्पित किया |

लोकसभा चुनाव के पूर्व डॉक्टर अरविंद सिंह के द्वारा इस बात का संकल्प लिया गया था कि अगर काशी के यशस्वी सांसद तीसरी बार पुन इस देश के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अपना नेतृत्व प्रदान करते हैं तो उनके संसदीय क्षेत्र काशी के संकटमोचन मंदिर के राम दरबार में स्वर्ण मुकुट अर्पण किया जाएगा जिससे की देश सेवा में नरेंद्र मोदी को अपने संसदीय क्षेत्र से आध्यात्मिक और आत्मीय बल मिल सके | प्रभु श्री राम ने ऐसा ही किया और आज वह दिन आ गया जब प्रभु श्रीराम माता जानकी और लक्ष्मण जी को स्वर्ण मुकुट अर्पण करके धर्म की नगरी से इस देश को इस बात का संदेश देने का प्रयास किया गया कि सनातन की रक्षा के साथ साथ इस देश को मजबूत करने का कार्य प्रधानमंत्री कर सके और इसके लिए उनकी राह में कोई रोड़ा ना आ सके क्योंकि काशी के विकास के अलावा देश के विकास के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता |

 

इस अवसर पर डॉ.अरविंद सिंह ने कहा कि मैं भी एक छोटा सा आदमी अपने तरीके से राष्ट्र को मजबूत करने की कोशिश कर रहा हूं मैं ज्यादा कुछ नहीं कर पाता हूं तो भक्ति के माध्यम से राष्ट्र को शक्ति देने की कोशिश कर रहा हूं | इस अवसर पर संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी सपन्न हुआ और उपस्थित भक्तों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के उपलक्ष में 74 किलो का लड्डू प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया |

 

पूरे संकट मोचन मंदिर को भव्य फूल मालाओं से सजाकर आकर्षक रूप प्रदान किया गया था जिससे कि आने जाने वाले भक्त को कौतुहलपूर्ण नजरों से मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे थे इसके पूर्व पत्रकारपुरम स्थित संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में प्रातः काल अखंड रामायण पाठ की शुरूआत हुई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन काल को लंबा रखने की प्रार्थना प्रभु हनुमान से की गई | संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर को फूल मालाओं से सजाकर माहौल को पूरा भक्ति मय बना दिया गया था इस अवसर पर उपस्थित बच्चों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटकर उनको शुभकामनाएं प्रदान की |

 

अखंड रामायण पाठ की पूणाहुति के पश्चात देश की शांति सुख समृद्धि के लिए हवन किया गया | कार्यक्रम के निमित्त आयोजित विशाल भंडारे में 17 सितंबर को लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    जिला मीडिया प्रभारी बनने पर मिर्जामुराद से जिला कार्यालय तक जश्न, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में युवा…

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    अजगरा के गोला गांव में विशाल भंडारा, प्रतिभाओं का सम्मान और बुजुर्गों को मिला कंबल     रिपोर्ट : विवेक राय अजगरा (वाराणसी)। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के गोला गांव स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रीराम कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सब्सिडी की सौगात

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    टोटो की चार बैटरियां चोरी, चोरों ने बनाया वाहन को निशाना

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम

    28 नवंबर से सजेगा काशी-तमिल संस्कृति का संगम