मनोज लाल यादव का देवीगीत ‘नईया पार करा मईया’ ने मोह लिया मन

वाराणसी- नवरात्रि में पूरे नौ दिन सुबह शाम मां दुर्गा के नौ रूप की पूजा की जाती है और संध्या आरती वंदना की जाती है। लोग बाग माताजी की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही अपने दिल की बात देवी माँ से कहते हैं, अपनी सारी मनोकामना, अपने मन की मुराद माता रानी से कहते हैं। ऐसे में सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव शारदीय नवरात्रि से पहले ही देवीगीत ‘नईया पार करा मईया’ माता के भक्तों के लिए लेकर आए हैं।

जिसमें वे माताजी से अपनी नईया पार लगाने की बात कर रहे हैं। बिगड़े काम बनाने की बात कर रहे हैं और सारे काम सफल हो जाने की बात कर रहे हैं। इस गीत में मां शेरावाली की विशाल मूर्ति के सामने वे नाच गा रहे हैं और मां के चरणों में वंदना कर रहे हैं। यह गीत देखने और सुनने में बहुत ही मधुर लग रहा है, जोकि भक्ति से उत्प्रोत है। यह गीत सुबह शाम हर वक्त गाया जाने वाला देवीगीत है। उम्मीद है कि आने वाले शारदीय नवरात्रि में मनोज लाल यादव का गाया हुआ यह देवी गीत खूब बजाया व सुना जाएगा। दुर्गा पूजा के समय हर पंडाल में यह गीत सुनाई देने वाला है।गौरतलब है कि इस देवीगीत का गीत जितना ही सरल है, उतना ही इसका संगीत भी मधुर है, यानि कि गीत और संगीत दोनों बहुत ही कर्णप्रिय है। इस गीत को जहां मनोज लाल यादव ने माता जी की भक्ति में डूब कर गाया है,

वहीं वीडियो में मनोज लाल यादव ने भक्तिमय प्रस्तुति दी है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस देवीगीत के गीतकार एसके आनंद यादव, संगीतकार राहुल यादव, परिकल्पना समर मोदी, वीडियो डायरेक्टर अनूप जी, एडीटर अजीत वर्मा, क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव हैं। मेकअप निशान्त रावत ने किया है। डिजिटल पार्टनर मालती मीडिया हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता