तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होंगे सरसो के मिनीकिट

अजगरा विधायक ने किसानों को बांटे नि:शुल्क सरसो के बीज

दानगंज (वाराणसी) कृषि विभाग की ओर से किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराये जा रहे सरसो व तोरिया के बीज तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होंगे।

उक्त बातें अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने वृहस्पतिवार को चोलापुर ब्लाक सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित सरसो/तोरिया बीज का मिनीकिट्स वितरण कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने किसानों से सरसो बीज का सदुपयोग करते हुए निर्धारित मात्रा में ही बीज का प्रयोग करने की सलाह दी‌।इस दौरान उन्होंने 25 किसानों को तोरिया व 75 किसानों को सरसो का मिनीकिट्स प्रदान किया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिभुवन नारायन सिंह ने किसानों से कृषि की नवीनतम तकनीकों को अपनाकर सरसों की खेती करने की अपील की।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू ने किसानों से सरसो की प्राकृतिक खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि किसान शुद्ध तेल के लिए तिलहनी फसलों को बढ़ावा दें।

इस दौरान बीडीओ शिव नारायन सिंह,एडीओ कृषि केशव प्रसाद,खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी,पंकज भास्कर,विनोद सिंह,रामजी मौर्या,रमेश पाठक आदि उपस्थित रहे।संचालन देवमणि त्रिपाठी ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा     रिपोर्ट: विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम…

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब