ढाब गंगा नदी में किनारे लगा मिला अधेड़ ब्यक्ति का शव

ढाब गंगा नदी में किनारे लगा मिला अधेड़ ब्यक्ति का शव

 

वाराणसी जनपद के चौबेपुर थानान्तर्गत गुरुवार को मोकलपुर ढाब गंगा नदी में किनारे लगा एक अधेड़ ब्यक्ति का शव मिलने पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। किसी ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची डायल 112 की पुलिस और चौबेपुर थाने की पुलिस ने मृतक ब्यक्ति की शिनाख्त उसके जेब से मिले पहचान-पत्र से किया और उसके परिजनो को सूचना दी।

 

मौके पर मृतक के परिजन भी पहुँच गए और शव को एम्बुलेंस में लादकर पुलिस चौकी चाँदपुर लाया गया।वहाँ चौकी प्रभारी मनीष कुमार चौधरी ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।मृतक की शिनाख्त उमेश कुमार सिंह (अधिवक्ता) उम्र 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय विजय प्रकाश सिंह निवासी ग्राम भेलखा, हरहुआ, थाना बड़ागांव के रुप में हुई है।

 

मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था।उसको एक पुत्र और एक पुत्री है।मृतक के परिजनो ने बताया की वह 24 सितंबर को घर से बाइक द्वारा भोर में निकला था।जिसका शव गुरुवार को मोकलपुर ढाब गंगा नदी के किनारे लगा मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी-गंगा थीम पर बनेगा नगर निगम का मिनी सदन भवन, प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

    97 करोड़ की लागत से हाईटेक मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी बैंक, पोस्ट ऑफिस व पुलिस चौकी की सुविधाएं   वाराणसी। काशी की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला नगर…

    महिला हत्याकांड में आरोपी छह घंटे की रिमांड पर, फावड़ा बरामद

    जमीनी विवाद में की थी वारदात, पूछताछ के बाद फिर जेल भेजा गया   मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में महिला की हत्या के आरोपी कुलदीप पटेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना में ग्राम प्रधान के निधन पर आर्थिक सहयोग की अपील

    जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

    किराए को लेकर नाविकों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

    भारतीय कुश्ती संघ में डॉ. रोहित का चयन, संस्थान में खुशी की लहर

    भारतीय कुश्ती संघ में डॉ. रोहित का चयन, संस्थान में खुशी की लहर

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांग पत्र

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांग पत्र

    दरोगा पर जमीन कब्जाने के आरोप में हाईकोर्ट सख्त, एसपी जौनपुर से मांगा जवाब