बड़ागांव मारपीट व लूट प्रकरण प्रधान व जिला पंचायत सदस्य को मिली जमानत।

बड़ागांव मारपीट व लूट प्रकरण प्रधान व जिला पंचायत सदस्य को मिली जमानत।

 

(रिपोर्ट : संतोष कुमार सिंह)

 

वाराणसी :- बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे एक पत्रकार व उनके परिवार पर हमलाकर,लूटपाट करने के मामले में आरोपित ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य को कोर्ट से राहत मिल गयी | अपर जिला जज (चतुदर्श) देवकांत शुक्ला की अदालत में आरोपित वाजिदपुर, बड़ागांव के ग्राम प्रधान लालमन यादव व उसके भाई जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव को एक-एक लाख रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव,नरेश यादव व कृष्णा यादव ईलू ने पक्ष रखा |

 

अभियोजन पक्ष के अनुसार लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अजीत कुमार सिंह ने बड़ागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी | आरोप था कि पांच सितम्बर 2024 को वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के साथ अपनी कार से हरहुआ क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में जा रहे थे वह जैसे ही वाजिदपुर गांव के समीप रिंग रोड पर पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी | इस दौरान वह लोग गाड़ी रोककर ट्रक चालक को पकड़ लिये इसी दौरान वहां वाजिदपुर गांव के प्रधान लालमन यादव अपने भाई मूलचंद यादव,कल्लू यादव,कल्लू का छोटा भाई व बड़ा भाई वाल्टा वाला के साथ कई अज्ञात लोगों के साथ गिरोह बनाकर उनपर व उनके परिवार पर हमला कर मारने-पीटने लगे |

 

इस दौरान उनलोगों ने उनकी मां व पत्नी के गले से सोने की चेन लूट लिये इस दौरान गाड़ी में बैठे उनके एक मित्र छवि सिंह ने जब बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसे भी मारापीटा और उसका भी चेन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले | इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान लालमन यादव व उनके भाई मूलचंद यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था |

 

उधर प्रधान व जिला पंचायत सदस्य की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर सपा के चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह,एमएलसी आशुतोष सिंह,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान समेत कई सपा नेता कोर्ट पहुंचकर आरोपितों से मुलाकात किया था |

 

इस दौरान अदालत परिसर में भी सपा नेताओं ने हंगामा मचाया था हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं व सपा के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ था और अदालत में दोनों आरोपितों का रिमांड बनाकर उन्हें जेल भेज दिया गया था ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा     रिपोर्ट: विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम…

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब