तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई.क्लस्टर- v एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन

तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई.क्लस्टर- v एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन।

(रिपोर्ट : संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ वाराणसी के तत्वावधान में आगामी 25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर – v एथलेटिक मीट का आयोजन किया जा रहा है इस एथलेटिक क्लस्टर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 255 विद्यालयों से लगभग 3000 से भी अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं | इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अंडर 14,अंडर 17 एवं अंडर-19 के अंतर्गत रनिंग, जंपिंग एवं थ्रोइंग (दौड़,कूद एवं प्रक्षेप) प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी |

संस्था सचिव राहुल सिंह एवं निदेशिका डॉ वंदना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह आशा व्यक्त की है कि गत वर्ष की भाँति इस बार भी सभी खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ खेलते हुए परस्पर सौहार्द्र तथा अनुशासन को बनाये रखने में हमारा सहयोग करेंगे तथा एवं वास्तविक खेल की गरिमा को बनाये रखेंगे |

विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ.नीलम सिंह ने इस संदर्भ में अपार हर्ष के साथ सूचित किया है कि इस एथलेटिक मीट के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों से आने वाले खेल – प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार हृदय से स्वागत करता है उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 25 सितंबर 2024 को प्रातः 11:00 बजे डाॅ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ालालपुर वाराणसी में संपन्न होगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक