मनोज लाल यादव ने शेरावाली माता से किया विनती, ‘बोल देतु मइया’ देवी गीत हुआ रिलीज

मनोज लाल यादव ने शेरावाली माता से किया विनती, ‘बोल देतु मइया’ देवी गीत हुआ रिलीज

वाराणसी- भोजपुरी के स्टार सिंगर एक्टर मनोज लाल यादव देवी माता के भक्तों के लिए भक्ति मय देवी गीत ‘बोल देतु मइया’ लेकर हाजिर हुए हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में मनोज लाल यादव ने भक्ति में डूब कर गाया है और वीडियो में खुद मनोज लाल यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस देवी गीत में उनकी भक्ति मय प्रस्तुति हर किसी को भाव विभोर कर रहा है।

इसके वीडियो में मनोज लाल यादव देवी माता की भव्य मूर्ति के सामने पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं और वह माताजी से अनुनय विनय कर रहे हैं कि हे मां मेरी सभी मनोकामना पूर्ण कर दीजिए। आपके आशीर्वाद से जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं है। मुझे आपसे अब ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस एक बार आप अपने मुखारविंद से खुश रहो बेटा बोल दीजिए माँ। यानि किh मनोज लाल यादव माता जी की आवाज सुनकर अपनी भक्ति सफल बनाना चाह रहे हैं।

इस देवीगीत के गीतकार हरीन्द्र हरियाली, संगीतकार अभिराम पांडेय, वीडियो डायरेक्टर अनूप गुप्ता, क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव हैं।मनोज लाल यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ देवी गीत ‘बोल देतु मइया’ ईएसयू म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सुनने और देखने के बाद मन को बड़ा सकून मिलता है। एक भक्त माताजी से अपनी सारी मनोकामना पूरी होने की चाहत लिए हुए हैं और माता जी के मुखारविंद से खुश रहो बेटा सुनना चाहता है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही बेहतरीन किया गया है। सजावट के साथ माता जी की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। जिस तरह से यह भजन लिखा गया है और वीडियो बनाया गया है, उससे यह प्रतीत होता है कि यह गाना नवरात्रि में हर एक पंडाल में जरूर सुना जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी को खुला मिला मंदिर का पट; 250 ग्राम वजनी मुकुट गायब, पुलिस को दी गई सूचना   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7…

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई, सीमांकन के खूँटे उखाड़ने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    उदयीवीर बाबा मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल