एयरटेल ने स्पैम पर कसी नकेल,स्पैम का पता लगाने के लिए लॉन्च किया भारत का पहला एआई-संचालित नेटवर्क समाधान।

एयरटेल ने स्पैम पर कसी नकेल,स्पैम का पता लगाने के लिए लॉन्च किया भारत का पहला एआई-संचालित नेटवर्क समाधान।

 

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- देश में स्पैम की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए एक अग्रणी कदम उठाते हुए,भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज भारत का पहला नेटवर्क-आधारित ,एआई-संचालित स्पैम डिटेक्शन समाधान लॉन्च किया जो इसके ग्राहकों के लिए स्पैम कॉल और संदेशों की समस्या का काफी हद तक समाधान कर देगा |

 

देश में किसी दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा अपनी तरह का यह पहला समाधान,ग्राहकों को सभी संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस के बारे में वास्तविक समय में सचेत कर देगा। यह समाधान निःशुल्क है और सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी अनुरोध या ऐप डाउनलोड किए स्वयं सक्रिय हो जाएगा | गोपाल विट्टल,प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी,भारती एयरटेल ने कहा,“स्पैम ग्राहकों के लिए एक खतरा बन गया है हमने इस समस्या कोहल करने के लिए पिछले बारह महीनों में काफी काम किया हैं।आज उठाया जा रहा है यह कदम एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि हम देश का पहला एआई-संचालित स्पैम मुक्त नेटवर्क लॉन्च कर रहे हैं जो हमारे ग्राहकों को घुसपैठ और अवांछित संचार के निरंतर हमले से बचाएगा उन्होंने आगे कहा “दोहरी परत वाली सुरक्षा के रूप में डिज़ाइन किए गए इस समाधान में दो स्तरीय फ़िल्टर हैं – पहला नेटवर्क स्तर पर और दूसरा आईटी सिस्टम स्तर पर | हर कॉल और एसएमएस इस दोहरी परत वाली एआई शील्ड से होकर गुज़रता है दो मिलीसेकंड में हमारा समाधान हर दिन 150 करोड मैसेज और 250 करोड कॉल प्रोसेस करता है। यह एआई की शक्ति का उपयोग करके वास्तविक समय के आधार पर 10 खरब रिकॉर्ड को प्रोसेस करने के बराबर है |

 

हमारा समाधान हर दिन आने वाले 10 करोड संभावित स्पैम कॉल और 30 लाख स्पैम एसएमएस की सफलतापूर्वक पहचान करने में सक्षम है हमारे लिए अपने ग्राहकों को सुरक्षित रखना एक सर्वोच्च प्राथमिकता है | एयरटेल के डेटा वैज्ञानिकों द्वारा इन-हाउस विकसित,एआई-संचालित समाधान कॉल और एसएमएस को “संदिग्ध स्पैम” के रूप में पहचानने और वर्गीकृत करने के लिए एक मालिकाना एल्गोरिदम का उपयोग करता है अत्याधुनिक एआई एल्गोरिदम द्वारा संचालित नेटवर्क वास्तविक समय के आधार पर कॉल करने वाले या भेजने वाले के उपयोग पैटर्न, कॉल/एसएमएस आवृत्ति, कॉल अवधि जैसे कई अन्य मापदंडों का विश्लेषण करता है | ज्ञात स्पैम पैटर्न के विरुद्ध इस जानकारी को क्रॉस-रेफ़रेंस करके,सिस्टम संदिग्ध स्पैम कॉल और एसएमएस को सटीक रूप से चिह्नित करता है |

 

इसके अतिरिक्त,यह समाधान ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त दुर्भावनापूर्ण लिंक के बारे में भी सचेत करता है इसके लिए,एयरटेल ने ब्लैकलिस्ट किए गए यूआरएल का एक केंद्रीकृत डेटाबेस बनाया है और हर एसएमएस को वास्तविक समय में अत्याधुनिक एआई एल्गोरिदम द्वारा स्कैन किया जाता है ताकि उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध लिंक पर गलती से क्लिक करने से सावधान किया जा सके |

 

यह समाधान बार-बार आईएमईआईपरिवर्तन जैसी विसंगतियों का भी पता लगा सकता है – जो धोखाधड़ी के व्यवहार का एक विशिष्ट संकेतक है इन सुरक्षात्मक उपायों को लागू करके,कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके ग्राहकों को स्पैम और धोखाधड़ी के खतरों के उभरते परिदृश्य के खिलाफ अधिकतम स्तर की सुरक्षा मिल सके ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी-गंगा थीम पर बनेगा नगर निगम का मिनी सदन भवन, प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

    97 करोड़ की लागत से हाईटेक मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी बैंक, पोस्ट ऑफिस व पुलिस चौकी की सुविधाएं   वाराणसी। काशी की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला नगर…

    महिला हत्याकांड में आरोपी छह घंटे की रिमांड पर, फावड़ा बरामद

    जमीनी विवाद में की थी वारदात, पूछताछ के बाद फिर जेल भेजा गया   मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में महिला की हत्या के आरोपी कुलदीप पटेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुर्घटना में ग्राम प्रधान के निधन पर आर्थिक सहयोग की अपील

    जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

    किराए को लेकर नाविकों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

    भारतीय कुश्ती संघ में डॉ. रोहित का चयन, संस्थान में खुशी की लहर

    भारतीय कुश्ती संघ में डॉ. रोहित का चयन, संस्थान में खुशी की लहर

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांग पत्र

    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांग पत्र

    दरोगा पर जमीन कब्जाने के आरोप में हाईकोर्ट सख्त, एसपी जौनपुर से मांगा जवाब