रोटरी क्लब वाराणसी कबीर में गवर्नर विजिट सफलतापूर्वक संपन्न।

रोटरी क्लब वाराणसी कबीर में गवर्नर विजिट सफलतापूर्वक संपन्न।

(रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :- रोटरी क्लब वाराणसी कबीर में गवर्नर विजिट का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन नीलेश भुवालका द्वारा किया गया | इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष आभा भुवालका, सचिव भावना विश्वास, और कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के साथ क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे |

बैठक के दौरान रोटरी क्लब वाराणसी कबीर द्वारा किए गए सभी महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई, क्लब की सचिव भावना विश्वास ने क्लब की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण दिया जिसमें समाज सेवा और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया | वित्तीय स्थिति और संबंधित मुद्दों पर जानकारी कोषाध्यक्ष सौरभ मिश्रा जी ने प्रस्तुत की |

गवर्नर रोटेरियन पारितोष बजाज ने बताया कि रोटरी एक ऐसी संस्था है जिसने पूरी दुनिया से पोलियो को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहती है |

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष आभा भुवालका ने की जिन्होंने गवर्नर को क्लब की सभी गतिविधियों से अवगत कराया और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की | गवर्नर ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए |

इस अवसर पर रोटेरियन पारितोष बजाज ने क्लब के सदस्यों से विचार-विमर्श किया और उनके प्रयासों की सराहना की | इस बैठक की सूचना क्लब के पीआरओ प्रत्युष मिश्रा के द्वारा दी गई |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा     रिपोर्ट: विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम…

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब