शुरू हुआ मेन्स ज्वेलरी का नया दौर: मेन ऑफ प्लेटिनम ने पेश किया एमएस धोनी सिग्नेचर कलेक्शन।

शुरू हुआ मेन्स ज्वेलरी का नया दौर: मेन ऑफ प्लेटिनम ने पेश किया एमएस धोनी सिग्नेचर कलेक्शन।

 

(रिपोर्ट : संतोष कुमार सिंह)

 

लखनऊ : प्लेटिनम गिल्ड इंटरनेशनल (पीजीआई) इंडिया के मेन ऑफ प्लेटिनम ने एमएस धोनी सिग्नेचर कलेक्शन लॉन्च किया है जो महान क्रिकेटर,एमएस धोनी के प्रेरक मूल्यों को अमर कर रहा है यह एक्सक्लुसिव कलेक्शन न केवल एमएस धोनी की साफ-सुथरी छवि और बेहतरीन करियर को प्रतिबिंबित करता है बल्कि उनके बेजोड़ चरित्र और महानता का प्रदर्शन भी करता है | दुर्लभ प्लेटिनम में और अदम्य भावना के साथ निर्मित इस संग्रह की हर ज्वेलरी एमएस धोनी की स्थायी विरासत को समर्पित है धोनी के दृढ़ निश्चय,आत्मविश्वास,साहस,विनम्रता,और धैर्य के गुणों से प्रेरित इस श्रृंखला की हर ज्वेलरी उनके इन गुणों की कहानी कहती है वो ही असली ‘मैन ऑफ प्लेटिनम’ हैं और इस अद्वितीय व सीमित प्लेटिनम ज्वेलरी कलेक्शन की बेजोड़ प्रेरणा हैं जिसे पहनने वाले लोगों में भी वैसी ही महानता जाग उठेगी |

 

प्लेटिनम गिल्ड इंटरनेशनल,इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर, वैशाली बनर्जी ने कहा ‘हमें खुशी है कि इस अद्वितीय कलेक्शन के लिए हमें एमएस धोनी के साथ गठबंधन करने का अवसर मिला | इस कलेक्शन की हर ज्वेलरी पर उनके हस्ताक्षर हैं इसलिए यह बहुत खास है यह साझेदारी केवल संुदर ज्वेलरी बनाने के लिए नहीं है बल्कि यह हमारे ब्रांड में धैर्य,दृढ़ता और नेतृत्व के गुणों को आत्मसात करती है जो हमारे ग्राहकों को आकर्षित करते हैं हमें विश्वास है कि एमएस धोनी और हमारा यह गठबंधन प्लेटिनम के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेगा और स्थायी सफलता के प्रतीक के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा |

 

सितारों में जन्मा प्लेटिनम दुनिया के बहुत कम स्थानों पर पाया जाता है यह दुर्लभता और बहुमूल्यता का प्रतीक है इस नए लॉन्च किए गए कलेक्शन की हर ज्वेलरी पर प्लेटिनम में महान क्रिकेटर एमएस धोनी के हस्ताक्षर अंकित हैं | 95 प्रतिशत शुद्ध प्लेटिनम में बना मेन ऑफ प्लेटिनम का यह कलेक्शन मिनिमलिस्ट के सिद्धांत के साथ क्लीन और बोल्ड लाईंस में अंकित है |

 

इस गठबंधन के बारे में एमएस धोनी ने कहा इस विशेष कलेक्शन के लिए मेन ऑफ प्लेटिनम के साथ गठबंधन करना मेरे लिए गर्व की बात है | प्लेटिनम अपनी शक्ति, दुर्लभता और स्थायित्व के गुणों के साथ हमेशा मेरे लिए खास रहा है इस कलेक्शन पर मेरे हस्ताक्षर हैं जो व्यक्तिगत महत्व प्रदर्शित करते हैं इससे वो मूल्य प्रतिबिंबित होते हैं जिन्होंने मेरी इच्छाशक्ति,संयम और आत्मविश्वास को आकार दिया।

यह मेरे लिए सिर्फ ज्वेलरी नहीं है बल्कि यह उन सीखों को प्रतिबिंबित करती है जो अपने जीवन के मार्ग में मैंने प्राप्त की हैं ’यह कलेक्शन दिवाली से पहले अक्टूबर में भारत के मुख्य रिटेलर्स और स्टोर्स पर उपलब्ध होगा ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की लेडीज सदस्यों ने मानसून थीम पर मनाया भव्य तीज महोत्सव, पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। रोटरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित