
कीर्ति अलंकरण से शैलेश वर्मा सम्मानित
वाराणसी। काशी नरेश डॉ विभूति नारायण सिंह की 98वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में आयोजित उक्त कार्यक्रम में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले समाजसेवी बंधुओं को काशीराज डॉ विभूति नारायण सिंह कीर्ति अलंकरण सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उक्त क्रम में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के राष्ट्रीय सह महामंत्री शैलेश वर्मा को काशी राज की सुपुत्री राजकुमारी विष्णु प्रिया व पद्मश्री रजनीकांत के हाथों कीर्ति अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया।