देसी स्टार समर सिंह ने ‘बलमुआ के बल्लम’ के 150 मिलियन व्यूज के साथ मनाया नये साल का जश्न 

देसी स्टार समर सिंह ने ‘बलमुआ के बल्लम’ के 150 मिलियन व्यूज के साथ मनाया नये साल का जश्न 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी :– देसी स्टार समर सिंह ने वायरल सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ का 150 मिलियन व्यूज पार होने की खुशी के साथ नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया है जी हां समर सिंह ने जहां नए साल की शुरुआत मां वैष्णो देवी का दर्शन सपरिवार किया और माँ के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया है वहीं नए साल का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया है।

इसके साथ ही मात्र 6 महीना में ही यूट्यूब पर 151 मिलियन व्यूज पार होने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर समर सिंह ने इतिहास रच दिया है कम समय में इतना अधिक व्यूज के रिकॉर्ड को लेकर समर सिंह ने सभी ऑडियंस व अपने फैंस का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है और ऐसे ही हमेशा प्यार आशीर्वाद बनाए रहने कामना किया है |

गौरतलब है कि समर सिंह और हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के शानदार अभिनय से सजा बिगेस्ट हिट सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर किया गया है।

डांस और मस्ती से भरपूर वायरल गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ को समर सिंह ने अपने खास अंदाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है वहीं उनके स्वर में स्वर मिलाया है सिंगर नेहा राज ने इस सांग के वीडियो में समर सिंह ने नम्रता मल्ला के साथ गरदा उड़ाया है।

इस गाने के वीडियो में समर सिंह जहाँ बड़े बाल और बढ़ी दाढ़ी में अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं बोल्ड लुक में नम्रता मल्ला पानी में आग लगाने का काम कर रही है उनकी केमेस्ट्री जहां काफी शानदार लग रही है वहीं उनका मस्ती से भरपूर डांस बहुत ही मजेदार है इस गाने को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है।

संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है कॉन्सेप्ट समर मोदी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव, डीओपी राहुल,कोरियोग्राफर असलम,एडिटर पंकज साव,डीआई रोहित सिंह ने किया है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    28 वाहनों का चालान, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और बिना नंबर प्लेट चलाने वालों पर कार्रवाई; अतिक्रमण भी हटाया गया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। गोमती जोन के एडीसीपी…

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, खेल जगत में खुशी की लहर   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। जनपद के बनियापुर निवासी एवं कुश्ती प्रशिक्षक सुभाष यादव को अंडर-23…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    पिंडरा में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 12 दोपहिया वाहन सीज

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के सुभाष यादव बने उत्तर प्रदेश ग्रीको रोमन टीम के कोच

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    डम्पी तिवारी “बाबा” की पहल से दिव्यांग बच्ची के जीवन में आई नई उम्मीद

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के नवनिर्मित सुसज्जित हॉल का लोकार्पण, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिया विकास का भरोसा