मिर्जामुराद सहकारी समिति पर बिजली बिल जमा करने हेतु कैम्प आयोजित   

अब सहकारी समितियो पर मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल जमा, फंड ट्रांसफर तथा जन औषधि केन्द्र की भी सुविधा : सोमी सिंह

 

वाराणसी: उपायुक्त एवं उपनिबंधक सहकारिता वाराणसी सोमी सिंह की प्रेरणा से वाराणसी जनपद के आराजीलाईन ब्लाक अंतर्गत मिर्जामुराद बीपैक्स मे रविवार को बिजली बिल जमा करने हेतु कैम्प आयोजित कराया गया।कैम्प मे बिजली के सामान्य बिल के अतिरिक्त पुराने बकाए के लिए एक मुश्त समाधान योजना अंतर्गत भी बिल जमा कराये गये।

 

कैम्प मे सचिव विभूतिनारायण श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमरनाथ, जेई अखिलेश यादव, राजेश कुमार, लाइनमैन विनय, अभय कुमार, विजय कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।कैम्प मे बडी संख्या मे समिति सदस्य और उपभोक्तागण भी मौजूद रहे जिसमे काजू श्रीवास्तव, अशोक सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

उपायुक्त सहकारिता सोमी सिंह द्वारा बताया गया कि भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय एवं राज्य सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारिता विभाग में सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत बी-पैक्स को स्वावलंबी बनाने की दिशा में अनेक नवोदित योजनाएं संचालित की गई है।

 

इनमें प्रमुख रूप से बी-पैक्स में सी0एस0सी0 केंद्रो के संचालन के अंतर्गत जनपद चंदौली में 36 सीएससी केंद्र, जनपद गाजीपुर में 42 सीएससी केंद्र, जनपद जौनपुर में 131 सीएससी केंद्र एवं जनपद वाराणसी में 73 सीएससी केंद्र संचालित किए गए हैं.

 

सीएससी केन्द्रो के माध्यम से सहकारी सदस्यों एवं कृषको को फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल जमा, फंड ट्रांसफर और जन औषधि केन्द्र की सुविधा उनके गाँव मे ही मुहैया कराई जा रही है।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री सोलर पैनल, आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि जनपद वाराणसी प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए जनपद वाराणसी को सहकार से समृद्धि योजना का मॉडल बनाने पर विशेष ध्यान है।

 

उपायुक्त एवं उपनिबंधक सोमी सिंह द्वारा बताया गया कि सहकार से समृद्धि योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी में 73 सी0एस0सी0 संचालित हैं,जहां फंड ट्रांसफर के साथ, बिजली बिल जमा, मोबाइल रिचार्ज आदि की सुविधा ग्रामीण जनों को दी जा रही हैं।

 

जनपद वाराणसी में आठ पैक्सो द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने हेतु आवेदन किया गया था, जिसमें से दो केंद्र मिर्जामुराद एवं भैठौली संचालित हो चुके हैं, एक केंद्र को स्टोर कोड प्राप्त हो चुका है, उसे भी शीघ्र ही प्रारंभ कराने के प्रयास किए जा रहे है।

 

उपायुक्त एवं उपनिबंधक सोमी सिंह ने बताया कि कि वाराणसी मंडल के प्रत्येक विकासखंड में एफ0पी0ओ0 का बी-पैक्स से एम0ओ0यू0 कराकर नए व्यवसाय प्रारंभ किए जाने की रणनीति बना ली गई है। साथ ही मंडी समिति द्वारा बनाए गए एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब की बंद पड़ी आवंटित दुकानों को बी पैक्स के माध्यम से संचालित कराये जाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

जनपद वाराणसी में मिल्क कलेक्शन सेंटर के रूप में चयनित 10 केंद्रों को अमूल डेयरी से अनुबंध कराते हुए, व्यवसाय प्रारंभ कराने की योजना को मूर्त रूप देने का प्रयास शुरू हो चुका है।

 

उपायुक्त सोमी सिंह ने बताया कि मंडल की कि जिन समितियो के पास भूमि अथवा भवन उपलब्ध है उसे किराए पर देकर अथवा अमानत लेकर नए व्यवसाय के रूप में आर0ओ0 प्लांट, पशु आहार बिक्री केंद्र, अमूल पार्लर आदि नए व्यवसाय प्रारंभ कराए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी