सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी के पहड़िया मंडी स्थित मुख्यालय पर भव्य आयोजन किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआरपीएफ के कमांडेंट आर.एस.बालापुरकर ने की | इस अवसर पर श्री बालापुरकर ने कहा कि देश का गौरव अक्षुण्ण रखने और अंतरिक्ष सुरक्षा बनाए रखने में सीआरपीएफ की अहम भूमिका है यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य का पालन करें | कार्यक्रम में विशेष अतिथि एवं प्रमुख उपस्थिति आलेख आलोक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी),नवनीत कुमार (उप कमांडेंट),उमाकांत ओझा (उप कमांडेंट) और अभिषेक कुमार सिंह (सहायक कमांडेंट),निरीक्षक प्रिंस सिंह एवं प्रवीण सिंह सहित अन्य सैनिकों ने भाग लिया |

इस अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आंतरिक सुरक्षा पदक एवं अन्य सम्मान और अलंकरण प्रदान किए गए | जिन सीआरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया उनका नाम श्री बालापुरकर द्वारा पढ़कर सुनाया गया | सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ इसके अतिरिक्त डॉ.दिव्या सिंह,(डायरेक्टर) सर संत अतुलानंद स्कूल,श्रीमती जय सिंह (प्रिंसिपल) एच.बी.आई.एस.,डॉ.एस.एन.यादव एच.बी.आई.एस.और विपुल कुमार (सचिव) मंडी पहड़िया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

स्थानीय विद्यालय संत अतुलानंद स्कूल एवं हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी,जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया | बच्चों ने प्रयासों की सहारा ना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार भी दिए गए यह आयोजन देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हुए सीआरपीएफ की देश सेवा समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करता है ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा