भगवान शिव का अभिषेक करने से दूर होंगे कष्ट: पं. राहुल दूबे

भगवान शिव का अभिषेक करने से दूर होंगे कष्ट: पं. राहुल दूबे

 

वाराणसी: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के पावन अवसर के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धा एवं निष्ठा से शिव आराधना करने वाले भक्तों की समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा उनके कष्टों का निवारण होता है।

 

श्री बाबा बटौरा धाम के पंडित राहुल दूबे ने बताया कि भगवान शिव को जलाभिषेक अत्यंत प्रिय है। अभिषेक के लिए दूध, दही, शहद, शक्कर, गंगाजल, घृत तथा गन्ने के रस का प्रयोग किया जाता है। महाशिवरात्रि पूरी तरह भगवान शिव को समर्पित पर्व है और इस दिन विधिपूर्वक की गई पूजा से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है।

 

उन्होंने कहा कि शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह सृष्टि का आधार माना जाता है। अभिषेक करने से भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और उनके जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं। इसी संदर्भ में पंडित मोहित बाबा ने रुद्राभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसे पूर्ण शुद्धता और श्रद्धा के साथ किया जाना चाहिए। इससे भगवान शंकर की कृपा सदैव बनी रहती है।

रुद्राभिषेक के विभिन्न लाभ

शास्त्रों के अनुसार, रुद्राभिषेक के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न पदार्थों से अलग-अलग लाभ प्राप्त होते हैं—

 

जल से अभिषेक करने से वर्षा होती है।

 

कुशा जल से अभिषेक करने पर रोग एवं शोक दूर होते हैं।

 

दही से अभिषेक करने से पशुधन एवं संपत्ति में वृद्धि होती है।

 

मधु युक्त जल से अभिषेक करने पर धन एवं समृद्धि प्राप्त होती है।

 

तीर्थ जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

इत्र मिश्रित जल से अभिषेक करने से बीमारियों का निवारण होता है।

 

दूध और शक्कर मिश्रित जल से अभिषेक करने से सद्बुद्धि प्राप्त होती है।

 

देसी घी से अभिषेक करने से वंश की वृद्धि होती है।

 

सरसों के तेल से महारुद्र अभिषेक करने से शत्रु व रोगों का नाश होता है।

 

शुद्ध शहद से अभिषेक करने से कष्टों और पापों का शमन होता है।

 

 

पंडित राहुल दूबे ने यह भी बताया कि भगवान आशुतोष को बिल्व पत्र, बिल्व फल, धतूरा और विभिन्न पुष्प अर्पित करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय”, “हर हर महादेव” और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करना अति शुभ माना जाता है। शिवरात्रि के इस अवसर पर भक्तों को विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

 

“ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास, ॐ में ही शक्ति और ॐ में ही सारा संसार है।”

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी भक्तों को शुभकामनाएँ। हर हर महादेव!

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    वायुसेना के विशेष विमान से पार्थिव शरीर पहुंचा वाराणसी, गाजीपुर के जखनिया में होगा अंतिम संस्कार   वाराणसी। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले कैप्टन प्रशांत कुमार चौरसिया…

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    गौ- ब्राह्मण संरक्षण और निर्बल सनातनियों की सहायता के लिए समर्पित होगी नई पहल     वाराणसी: वर्तमान समय में बढ़ती चुनौतियों के बीच सनातन धर्म के प्रतीकों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    शहीद कैप्टन प्रशांत को बाबतपुर एयरपोर्ट पर दी गई अंतिम सलामी

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    सनातन रक्षा हेतु ‘चतुरंगिणी’ गठन का ऐलान, शंकराचार्य का आह्वान

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    शांति भंग की आशंका में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि