ऑपरेशन सिंदूर पर बोले विदेश मंत्री, आतंक के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह सही दिशा में

हमने अपना लक्ष्य हासिल किया, पाकिस्तान ने नहीं मानी अच्छी सलाह : एस. जयशंकर

 

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिए हैं और आतंकवादी ढांचे को नष्ट कर उचित कार्रवाई की है। जयशंकर ने कहा, “हमने ऑपरेशन की शुरुआत में ही पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया था कि हमारी कार्रवाई आतंकवाद के विरुद्ध है, सेना के खिलाफ नहीं। सेना के पास यह विकल्प था कि वह हस्तक्षेप न करे। लेकिन पाकिस्तान ने यह अच्छी सलाह नहीं मानी।”

 

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि 10 मई को प्राप्त सैटेलाइट तस्वीरों से स्पष्ट है कि भारत ने कितना बड़ा नुकसान पहुँचाया और पाकिस्तान को कितनी क्षति हुई। “गोलीबारी रोकने की पहल किसकी ओर से आई, यह भी अब जगजाहिर है,” उन्होंने कहा।

 

एस जयशंकर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत-पाक संबंध पूरी तरह द्विपक्षीय रहेंगे और इस पर राष्ट्रीय सहमति वर्षों से कायम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से बातचीत केवल आतंकवाद के मुद्दे पर ही होगी। “पाकिस्तान के पास आतंकियों की एक पूरी सूची है, जिन्हें सौंपना ज़रूरी है। आतंक के बुनियादी ढांचे को खत्म करना होगा, तभी किसी तरह की चर्चा संभव है।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से व्यापक समर्थन मिला है। “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी स्पष्ट किया है कि अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने यही किया,” जयशंकर ने कहा।

 

विदेश मंत्री के इस बयान को भारत की कूटनीतिक दृढ़ता और आतंक के खिलाफ सख्त नीति के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फैसला

    साप्ताहिक अवकाश, तय कार्य समय और वेतन सुरक्षा पर लागू हुए नए नियम मजदूर दिवस पर असीम अरुण का ऐलान, कहा—अब कर्मचारियों का शोषण नहीं होगा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश…

    23 की उम्र में साहित्य का सितारा बने अर्पित सर्वेश

    32 से अधिक पुस्तकें लिखकर युवा लेखक ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान, कई भाषाओं में गूंजी लेखनी   प्रतापगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और जब जुनून,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस