जिलाधिकारी और अपर पुलिस आयुक्त ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बैरकों से लेकर किचन व सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तक व्यवस्थाओं की ली जानकारी

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. एस. चिनप्पा ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव से कारागार की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल की व्यवस्था पूरी तरह जेल मैनुअल के अनुरूप संचालित होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कैदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुछ बंदियों ने व्यक्तिगत समस्याएं बताईं, जिनके निराकरण के लिए जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को तुरंत निर्देश दिए।

इसके बाद निरीक्षण दल ने जेल अस्पताल का जायजा लिया और चिकित्सकों से उपलब्ध दवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। किचन में पहुंचकर बंदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।

हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की गई, वहीं महिला व किशोर बैरकों में जाकर बंदियों से संवाद किया गया। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें कोई समस्या न हो। नियंत्रण कक्ष में जाकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को भी देखा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कारागार की समस्त व्यवस्थाओं का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों की समस्याएं सुनी जाएं और विधिक सहायता के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा