कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट को मिली कृषि स्नातक की मान्यता, छात्रों में खुशी

कृषि क्षेत्र में करियर की नई राहें होंगी प्रशस्त

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के कैथी स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट को कृषि स्नातक पाठ्यक्रम (बीएससी एग्रीकल्चर) की मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि से संस्थान के साथ-साथ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। मान्यता प्राप्त होते ही अब यहां कृषि विज्ञान की उच्च शिक्षा के नए द्वार खुल गए हैं।

 

कॉलेज के चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने बताया कि कृषि स्नातक पाठ्यक्रम में मृदा विज्ञान, पशु विज्ञान, कृषि व्यवसाय, कृषि तकनीक और बागवानी जैसी शाखाओं का समग्र अध्ययन कराया जाएगा। यह कोर्स छात्रों को उन्नत खेती तकनीकों, फसल प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि इंजीनियरिंग और मार्केटिंग की बारीकियों से भी परिचित कराएगा।

 

डॉ. यादव ने आगे बताया कि इस कोर्स को करने के बाद छात्र एमएससी एग्रीकल्चर, फूड टेक्नोलॉजी, एग्री बिजनेस मैनेजमेंट जैसे उच्च अध्ययन कर सकते हैं। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्रों में एक्जीक्यूटिव पदों पर काम करने के अवसर मिलेंगे।

 

संस्थान की इस मान्यता से आसपास के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के नए आयाम जुड़ेंगे और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट