गंगा ज्ञान केन्द्र, ढाका में विश्व कछुआ दिवस मनाया गया

कछुआ संरक्षण व गंगा स्वच्छता को लेकर बच्चों में जागरूकता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर शनिवार को गांगेय डॉल्फिन केन्द्र, ढाका स्थित समग्र गंगा ज्ञान केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई डॉल्फिन मित्र प्रीति कुमारी साहनी ने की। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों को कछुओं की जैविक भूमिका, संरक्षण की आवश्यकता और गंगा की पारिस्थितिकी में इनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रीति कुमारी ने बताया कि गंगा नदी में वर्तमान में लगभग 13 प्रकार के कछुए पाए जाते हैं, जिन्हें ‘पानी का गिद्ध’ कहा जाता है। ये गंगा की सफाई व पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह गंगा में डॉल्फिन की संख्या बढ़ी है, उसी प्रकार जनजागरूकता से कछुओं की उपस्थिति भी फिर से दिखाई दे रही है।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कछुआ, डॉल्फिन व स्वच्छता अभियान पर चित्र बनाए गए। इस दौरान बाल गंगा प्रहरी व ग्रामीण बच्चों ने भाग लिया।

प्रीति ने कछुए को भगवान विष्णु के कूर्म अवतार से जोड़ते हुए इसकी सांस्कृतिक व धार्मिक महत्ता को भी समझाया। उन्होंने बताया कि कछुआ दीर्घायु, धैर्य और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम में गंगा प्रहरी जितेन्द्र निषाद, बाल गंगा प्रहरी आदित्य, प्रतीक, गंगेश, आनन्दी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मछुआरे उपस्थित रहे। सभी से अपील की गई कि यदि कोई जलीय जीव घायलावस्था में दिखे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की जैव विविधता, खासकर कछुओं के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास