वाराणसी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता

राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर होगी चर्चा, उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

 

वाराणसी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार की शाम लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गृहमंत्री यहां मंगलवार को आयोजित होने जा रही 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

 

अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट से सभी गणमान्य नेता बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

गृहमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों से आए मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री, मुख्य सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।

 

बैठक में कृषि, जल संसाधन, सड़क, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, सीमा विवाद और प्रशासनिक समन्वय जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय समन्वय, समस्या समाधान और केंद्र-राज्य के बीच संवाद को मजबूती देना है।

 

राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत स्थापित क्षेत्रीय परिषदें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद” के विज़न को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। गृहमंत्री परिषदों के अध्यक्ष होते हैं, जबकि हर वर्ष एक सदस्य राज्य का मुख्यमंत्री उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करता है।

 

प्रत्येक राज्य से दो मंत्री, राज्यपाल द्वारा नामित होते हैं। परिषदों की स्थायी समितियां मुख्य सचिव स्तर पर गठित होती हैं, जो पहले प्रस्तावित मुद्दों पर विचार करती हैं और शेष मामलों को परिषद की बैठक में प्रस्तुत करती हैं।

 

पिछले 11 वर्षों में देशभर में क्षेत्रीय परिषदों और उनकी स्थायी समितियों की कुल 61 बैठकें आयोजित की गई हैं, जो राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करने में सहायक रही हैं। इन बैठकों से कई राज्यों के बीच विवाद सुलझे हैं और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र